भूमि अधिग्रहण के ख़िलाफ़ किसानों का धरना,प्रशासन से कार्रवाई रोकने की मांग

Share

वाराणसी राजातालाब – थाना क्षेत्र के धानापुर लश्करिया के किसानों ने ग्राम प्रधान चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ शुक्रवार को कोऑपरेटिव के समीप जमकर धरना प्रदर्शन करते हुए कोर्ट के अग्रिम आदेश तक कोई कार्यवाही ना करने का राजातालाब तहसील प्रशासन से किया माँग। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक व धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा बगैर ग्रामीण किसानों को सूचना दिए जबरन भूमि अधिग्रहण हो रहा है पुलिस के बल पर सीमेंटेड पोल कैसे लगाया जा रहा है हम ग्रामीणों द्वारा बीते कई वर्षों से उपरोक्त भूमि पर कब्जा दखल व खेती बाड़ी करते चले आ रहे है और कोर्ट में मामला विचाराधीन भी है पर अहम चर्चा किया गया। इतना ही नही धरनारत किसानों का यह भी कहना रहा कि उपरोक्त कब्जा शुदा खेती बाड़ी वाले भूमि खतौनी पर हम सभी किसानों का नाम था जिसे बगैर सूचित किये तहसील प्रशासन द्वारा हटा दिया गया। उपरोक्त प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है जिसका रिट संख्या 26553/2023 है जिसके सुनवाई के लिए 2/4/2026 को तारीख थी लेकिन सरकारी वकील द्वारा उच्च न्यायालय से दो सप्ताह का समय माँगा गया है यानी अगली सुनवाई 17/4/2026 को होनी है बावजूद स्थानीय प्रशासन बगैर आदेश के भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया है जो बेहद निंदनीय कार्य है। जबकि उपरोक्त प्रकरण के बाबत एक मुकदमा अपर आयुक्त प्रशासन के यहाँ भी विचाराधीन है जिसका अपील संख्या 2576/2024 है। किसानों ने एसडीएम राजातालाब से माँग किया है कि उपरोक्त भूमि अधिग्रहण/कब्जा की कार्यवाही उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और 17 मार्च 2026 नियत तिथि है तब तक कोई ऐसा कार्य ना किया जाए जिससे शांति व्यवस्था व माहौल खराब हो जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *