कायमगंज / फर्रुखाबाद-अवैध कच्ची शराब के काले कारोबार पर आबकारी विभाग ने जोरदार प्रहार करते हुए ममापुर क्षेत्र में ऐसा शिकंजा कसा कि माफियाओं में हड़कंप मच गया। त्योहारों के सीजन से पहले ही विभाग ने ‘जीरो टॉलरेंस’ का संदेश देते हुए धधकती भट्टियों पर छापा मारकर पूरे नेटवर्क को झकझोर दिया।बुधवार, 18 मार्च 2026 को आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी अपनी टीम के साथ जैसे ही ममापुर गाँव की सरहद पर पहुंचे, वैसे ही अवैध शराब कारोबारियों के बीच भगदड़ मच गई। अचानक हुई इस दबिश ने वर्षों से चल रहे गुप्त धंधे की परतें खोल दीं।= ऑपरेशन ‘ममापुर’: एक्शन का पूरा लेखा-जोखा =माफियाओं में दहशत: टीम को देखते ही भट्टियां छोड़कर मौके से फरार हुए धंधेबाज लहन पर बुलडोजर: करीब 220 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया जहरीली शराब जब्त: 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, बाजार में खपाने की थी तैयारी”कानूनी शिकंजा: आबकारी अधिनियम के तहत 2 मुकदमे दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज “
“मौत का सामान” नाली में बहाया छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में लहन जमीन में दबाकर और झाड़ियों में छिपाकर रखा मिला। आबकारी टीम ने बिना समय गंवाए इसे नष्ट कर दिया। यह वही जहरीला मिश्रण था, जो लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता था।
* आबकारी विभाग का कड़ा संदेश*जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने दो टूक शब्दों में कहा कि—“अवैध शराब का धंधा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और हर दोषी सलाखों के पीछे होगा।” इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है। त्योहारों से पहले आबकारी विभाग का यह ‘हंटर’ साफ संकेत दे रहा है कि अब जहरीली शराब का कारोबार करना आसान नहीं होगा।