मुठभेड़ में फरार लुटेरा गिरफ्तार, पुलिसकर्मी घायल—लूट का माल बरामद

Share
कायमगंज/फर्रुखाबाद।अपराध की राह पर चलने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख एक बार फिर देखने को मिला। बीते दिनों बहन के साथ जा रहे युवक से सरेराह लूटपाट करने वाले गिरोह के फरार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक  हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।= क्या थी वारदात की पृष्ठभूमि =
घटना 13 मार्च की है, जब अमृतपुर क्षेत्र के करनपुर निवासी राम राजपूत अपनी बहन मंजू को बाइक से एटा ले जा रहे थे। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र अंतर्गत रास्ते में ढमढेरा और बिराहिमपुर के बीच पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और महिला के कानों से कुंडल छीन लिए।शोर मचने पर एक साहसी कार चालक ने बदमाशों का पीछा किया, जिससे घबराकर वे गिर पड़े। इस दौरान एक आरोपी सनी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी कुलदीप मौके से फरार हो गया था।*मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार*पुलिस फरार आरोपी कुलदीप (निवासी अलैयापुर, कासगंज) की लगातार तलाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जब पुलिस टीम उसे लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए मौके पर ले गई, तभी आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे .315 बोर के तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी के हाथ में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।*लूट का माल बरामद, उपचार जारी*
पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए कुंडल बरामद कर लिए हैं। घायल सिपाही और बदमाश दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *