भेवान गांव स्थित कंपोजिट शराब ठेके पर शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब व बियर तथा नगदी की पार

Share
  सुशील कुमार शिवली कानपुर देहात। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने भेवान गांव स्थित कंपोजिट शराब ठेके पर धावा बोल शटर तोड़कर करीब 2 लाख रुपए की शराब बीयर एवं नगदी पार की। शनिवार की सुबह अंग्रेजी शराब ठेके का टूटा हुआ शटर देख ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिवली कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर सेल्समैन से पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कंपनी के मैनेजर द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।  शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान बस स्टॉप पर किरन सिंह का अंग्रेजी शराब एवं बियर का कंपोजिट शराब ठेका है जिसमें कोतवाली क्षेत्र के ही शोभन गांव निवासी जय गोपाल सेल्समैन है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सेल्समेन जय गोपाल दुकान बंद करके अपने घर चला गया था तभी रात में अज्ञात चोरों ने शराब ठेके का शटर तोड़कर उसके अंदर रखी करीब दो लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब एवं बियर तथा 9 हजार रुपए नगद चोरी कर उठा ले गए। चोरों ने शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार भी तोड़ दिए और डीवीडी निकाल ले गए। शनिवार की सुबह मार्केट मलिक संतोष वहां पहुंचे तो शराब ठेके का शटर टूटा देखकर अवाक रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तभी शिवली कोतवाल भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर सेल्समैन से पूछताछ की। शराब ठेके में भी चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शिवली कोतवाल को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। कंपनी के मैनेजर सुशील द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *