पिलखुआ थाना पिलखुवा पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। तड़के चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अकरम घायल हो गया। पुलिस पर फायरिंग के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अकरम गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 का निवासी है। वह पिलखुवा क्षेत्र में हुई एक डकैती की घटना में काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर हापुड़ पुलिस अधीक्षक की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।