धूमधाम से मनायी गई सम्राट अशोक की जयंती

Share

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को नगर के रामलीला मैदान में महान सम्राट अशोक महान की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह ने भारत की है जिससे शान, विजयी विश्व अशोक महान जैसे गगनभेदी नारे लगाए।मुख्य अतिथि डा. भागीरथी सिंह मौर्य (प्रदेश प्रमुख महासचिव) ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल भारत बल्कि विश्व इतिहास के महानतम शासकों में से एक रहे हैं। उन्होंने बताया कि अशोक महान का साम्राज्य भारत सहित कई देशों तक फैला था और उन्होंने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों अहिंसा, सत्य, दया और मानवता का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया। मुख्य वक्ता सुमंत सिंह मौर्य (मंडल प्रभारी, वाराणसी) ने सम्राट अशोक के ‘धम्म’ की व्याख्या करते हुए कहा कि उनका शासन लोककल्याण, नैतिकता और सत्य पर आधारित था। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी उन्हीं सिद्धांतों पर कार्य कर रही है और देशवासियों से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। विशिष्ट अतिथि रामचरित्र सोनकर, रामनरायण प्रजापति एवं किरण कुशवाहा ने भी सम्राट अशोक की लोककल्याणकारी नीतियों को आज के समय में प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में भी अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया है, जो उनकी महान विरासत को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मौके पर विजयमल मौर्य, कृष्णानंद मौर्य, अवनीश सिंह कुशवाहा, रितेश गुप्ता, डा बीके सिंह, चंद्रमा सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *