पंकज मिश्रा
महराजगंज तराई (बलरामपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भुडकुडहा निवासी नीता देवी पत्नी कृष्ण कुमार ने थाने पर तहरीर देकर कहा है कि उनके चाचा बहादुर ( लगभग 65वर्ष) पिछले कई वर्षों से उनके साथ रह रहे थे। नौ मार्च को 8 बजे उसी गांव के विपक्षी अमर पाल, विजय पाल, सत्यपाल पुत्र सलदी यादव व सुभाष पुत्र विजय पाल मिल कर बहादुर का घर व संपत्ति लेने के लालच में जान से मारने की धमकी दी। तब बहादुर मेरे घर आ गया। उसके कुछ देर बाद बहादुर फिर अपने घर चला गया। बाद में विपक्षी लोग मिलकर बहादुर को जान से मार दिए। बहादुर के हत्या की खबर मंगलवार सुबह हमको हुई। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है शव कोपीएम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।