ओलावृष्टि व बारिश से बर्बाद फसलों के लिए एक उम्मीद एनजीओ ने किसानों के मुआवजे की मांग

Share
कानपुर देहात- बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आंधी, तेज बारिश और ओलावृद्धि से क्यों की खाड़ी फैसले बर्बाद हो गई, खेतों में पानी भर जाने से और ओलो की मार से बालियां झड़ गई। बीते 4 व 5 अप्रैल को हुई मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से क्षेत्र के हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसान भाइयों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने एडीएम कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें और किसी भी किसान को मजबूरी में आत्महत्या जैसे कदम न उठाने पड़ें। संगठन ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर राहत पहुंचाने की अपील की। ज्ञापन देने के दौरान क्षेत्र के कई किसान भी शामिल रहे।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेशध्यक्ष सीता यादव, जिलाध्यक्ष चरण सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश गौतम, जिला महासचिव अवधेश सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर यादव, प्रभारी सिकंदरा विधानसभा पवन चौहान, सिकंदरा विधानसभा अध्यक्ष रामदास गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष सरवन खेड़ा शिशुपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष झिझक दीपक यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मलसा शिव गोपाल शर्मा, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुबार, संस्थापक सैनिक प्रकोष्ठ एनजीओ रामराज्य यादव, पूर्व प्रधान राजवीर दिवाकर, स्वाति राठौर, अंतिम यादव, वीर सिंह, आयुष सैनी, आरजू कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *