समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास

Share

भदोही। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से थाना ऊंज में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के साथ थाना गोपीगंज में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इसी क्रम में समस्त थानों पर पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों के साथ उपस्थित रह कर किया गया। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए पुलिस विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा राजस्व विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। जनता के शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त कुल- 63 प्रार्थना पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बंधित 52- व पुलिस-11) पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी 11 व राजस्व के 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया व शेष प्रकरणों में सम्बन्धित विभाग को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु व्यापक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *