मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान  सजीव प्रसारण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया शिक्षा विभाग

Share

बहराइच l स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभराम्भ  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा वाराणसी से किया गया। इस अवसर पर विकास भवन सभागार बहराइच में  कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। स्कूल चलो सजीव प्रसारण कार्यक्रम मे समस्त खण्ड शिक्षाअधिकारी, जिला समन्वयक, एआरपी के साथ साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र – छात्राओं की उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पयागपुर श्री सुभाष त्रिपाठी जी रहे और  विशिष्ट अतिथि विधायक नानापारा श्री राम निवास वर्मा  रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  मुकेश चन्द्र ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को शत –प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य  प्राप्त करने और ड्राप आउट बच्चों को स्कूल में नामंकित कराने का निर्देश दिया। विधायक पयागपुर ने इस अवसर पर समस्त बेसिक शिक्षा परिवार को शुभकामनायें दी और सरकार के दिशा निर्देशों को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध होने को कहा। विधायक नानपारा ने शिक्षा की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम    जिससे बच्चों का  बहुआयामी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  आशीष कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी पूरी टीम  कर्तव्यनिष्ठा के साथ उक्त लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करेगी। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरण और स्कूल बैग का वितरण कार्य भी जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। स्कूल चलो अभियान  के सजीव प्रसारण कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्र, जिला समन्वयक निर्माण राकेश कुमार सिंह,  शिक्षक, कर्मचारी, बच्चे मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *