डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक, जर्जर स्कूल भवनों के शीघ्र ध्वस्तीकरण के निर्देश

Share
भदोही। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला के नेतृत्व में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण की समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पाण्डेय ने दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की जिसमें उनके द्वारा कायाकल्प योजना के अंतर्गत दिव्यांग शौचालय टाईलीकरण एवं चाहारदीवारी निर्माण में हुई प्रगति के बारे में चर्चा की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ne जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की समीक्षा करते हुए अतिशीघ्र जर्जर भवनों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आगामी सत्र के संबंध में नामांकन बढ़ाने स्कूलों में पठन-पाठन की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा आधारभूत कौशलों के विकास को मॉनिटर करने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने नियमित तौर पर विद्यालयों की निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने और विद्यालय से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। पीएम श्री विद्यालयों में नामांकन पूर्व सत्र में घटने पर उन्होंने चिंता जताई और आगामी सत्र में नामांकन बढ़ाने हेतु प्रयास करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयों में मध्यान भोजन योजना के नियमित संचालन हेतु एलजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने हेतु विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को लगातार सजग एवं सतर्क रहने को कहा। उन्होंने डीएल इड प्रशिक्षकों द्वारा हुए आकलन की भी समीक्षा की और आगामी सत्र हेतु रिजल्ट को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आगामी सत्र में शासन एवं प्रशासन का पूरा जोर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं जाने पर है अतः हम सभी को मिलकर शैक्षिक गुणवत्ता के उन्नयन हेतु साझा प्रयास करने होंगे। बैठक में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी,जिला समन्वयक,एसआरजी, एमडीएम पटल सहायक और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *