पूर्वांचल के गोरखपुर में प्रथम बार आयोजित कुशवासी सम्मेलन में स्वतंत्र पत्रकार विजन के संपादक/निदेशक अजय कुमार पाण्डेय को कुशवासी रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।संपादक/निदेशक अजय कुमार पाण्डेय मूलतः जनपद देवरिया के मईल थाना अंतर्गत ग्राम नरसिंह डाढ़ पर की निवासी हैं।अजय कुमार पाण्डेय इसके पूर्व में भी पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू में सार्क प्राइड अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।कुशवासी रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर उनके शुभचिंतकों ने उनको सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से बधाई व शुभकामनाएं दी।प्रबंध /निदेशक अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुशवासी रत्न सम्मान से सम्मानित होना बहुत ही गौरवशाली पल है इसके लिए उन्होंने धरा धाम इंटरनेशनल प्रमुख संत सौहार्द शिरोमणि संत डॉ सौरभ पाण्डेय का आभार व्यक्त किया और साथ ही साथ प्रबंध संपादक डॉ पी एन पांडेय के प्रति भी आभार व्यक्त किए।संपादक /निदेशक अजय कुमार पाण्डेय को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप प्रबंध संपादक डॉ पी एन पांडेय,अभय दुबे,सुनील कुमार अग्रहरि,प्रदीप वर्मा समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों व पत्रकार बंधुओं ने बधाई दी।