पटना चौराहे पर शराब के नशे में विवाद, दोनों पक्षों में हुई मारपीट

Share

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना चौराहे पर 14 अगस्त को शराब के नशे में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। शाम 6 बजे मुन्ना चमार और सुनील चमार के बीच झगड़ा हुआ। सुनील वहां से अपनी गाड़ी लेकर चले गए। पहली शिकायत सुनील की तरफ से दर्ज कराई गई। उनका आरोप है कि रात 8 बजे मुन्ना अपनी पत्नी धान मति, सिटू और काजल के साथ उनके घर पहुंचा। आरोपियों ने परिवार की महिलाओं से अभद्रता की और विरोध करने पर सुनील पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। इस हमले में सुनील के सिर, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। दूसरी तरफ, मुन्ना ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि रात करीब 9 बजे सुनील, अनिल, श्रीकांत, अखिलेश और राजन उनके घर पहुंचे। सभी आरोपी खड़ेसरी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में मुन्ना के सिर पर चोटें आईं। उनकी मां धानमति देवी, बहन सिटू और काजल भी घायल हुईं। 17 अगस्त को दोनों पक्षों की ओर से बड़हलगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई। सुनील की शिकायत पर FIR संख्या 1221 और मुन्ना की शिकायत पर FIR संख्या 1215 दर्ज की गई। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। हेड कांस्टेबल लखनदर भारती मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *