जमानियां में पेयजल संकट गहराया: खराब हैंडपंप और बंद वाटर कूलर बने मुसीबत, लोगों में आक्रोश

Share
गाजीपुर जमानियां। नगर क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। खराब पड़े हैंडपंप और वर्षों से बंद वाटर कूलर स्थानीय निवासियों के साथ राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद के पूर्व कार्यकाल में लगाए गए दो दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। वहीं दूरहिया मोड़ और सुबहान टोली मोहल्ले में लगे दो वाटर कूलर पिछले दो वर्षों से खराब होकर सिर्फ शोपीस बने हुए हैं। इसके चलते इलाके में पीने के ठंडे पानी का गंभीर अभाव बना हुआ है।सुबहान टोली मोहल्ला स्थित मोबिन शाह के मकान के पास लगा वाटर कूलर कई वर्षों से बंद पड़ा है। नगर के कई वार्डों में हैंडपंपों की स्थिति भी बदहाल है, जिनकी मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। नतीजतन स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/स्थानीय निवासियों मोबिन शाह, वारिस खान सहित अन्य लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा हैंडपंप तो लगवाए गए, लेकिन संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के चलते वे अब बेकार हो गए हैं। उन्होंने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत और वाटर कूलर को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि खराब हैंडपंपों की रिबोरिंग और मरम्मत के लिए जल निगम विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *