डॉ.तेजस्व श्रीवास्तव मानद डॉक्टरेट की उपाधि से हुये सम्मानित

Share
ललितपुर- डॉ.तेजस्व श्रीवास्तव जो की हाल ही में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद ललितपुर के मनोनीत पार्षद नियुक्त हुए हैं उन्हें पुनः मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है इस बार यह सम्मान उनको इंग्लैंड स्थित लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड साइंसेज ने ऑर्थोपेडिक एंड स्पोर्ट्स इंजरी रिहैबिलिटेशन साइंसेज में  ऑनलाइन दीक्षांत समारोह के माध्यम से जिसमें उनके साथ भारत स्विट्जरलैंड यूके यूएसए सऊदी अरब और मिडिल ईस्ट एवं दुबई के व्यक्तियों जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है उनके साथ दिया गया है डॉ तेजस्व श्रीवास्तव का सम्मान  एक फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक को हड्डी मांसपेशियों एवं खेलकूद के दौरान होने वाली चोटों के उपचार और पुनर्वास के क्षेत्र में दी जाने वाली एक सम्मानजनक उपाधि है यह सम्मान दर्शाता है कि फिजियोथैरेपी चिकित्सा के प्रति उनका समर्पण कितना गहरा है जो कि वर्ष 2009 से ललितपुर जिले में निरंतर फिजियोथैरेपी चिकित्सा से लोगों की सेवा कर रहे हैं
डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव कहते हैं की सेवा साधना है सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है बता दें कि डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव को दिसंबर 2025 में भी फिजियोथैरेपी चिकित्सा में उनके असाधारण योगदान के लिए स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी डंस्टर बिजनेस स्कूल ने भी मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *