सुंदरबन कटेवना में डीएम ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संचेतना का संदेश 

Share
सुंदरबन कटेवना में डीएम ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संचेतना का संदेश
उन्होंने किया पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण और मंदिर के विकास के बारे में साध्वी राजलक्ष्मी मंदा से ली जानकारी
भदोही। जिलाधिकारी विशाल सिंह सुंदरबन कटेवना में स्थित राम जानकी मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर उन्होंने साध्वी राजलक्ष्मी मंदा के साथ “मिशन ओ टू ग्रीन ग्लोब” के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संचेतना का संदेश दिया। लीगल राइटस काउंसिल इंडिया की राष्ट्रीय महासचिव राज लक्ष्मी मंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन ओ टू ग्रीन ग्लोब के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में इस वर्ष एक करोड़ 8 लाख वृक्षारोपण किया जाएगा। जिनमें अधिकांश संख्या में जनपद भदोही में भी वृक्षारोपण किए जाने की योजना है। जिलाधिकारी ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उसके बाद उन्होंने मंदिर के विकास के बारे में साध्वी राजलक्ष्मी मंदा से जानकारी ली। साथ ही उपस्थित महिलाओं, क्षेत्रवासियों से आगामी मानसून वर्षा काल में अधिकाधिक वृक्षारोपण करते हुए धरती की हरितिमा बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य ने भी प्रदेश सरकार द्वारा वर्षा काल में रिकॉर्ड वृक्षारोपण के अंतर्गत जनपद भदोही में लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण करने पर बल दिया। प्राथमिक स्कूल कटेवना के छात्र-छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी का पुष्पवर्षा व स्वागत गीत के द्वारा स्वागत वंदन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *