डीएलएसए की सचिव ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, सारी व्यवस्थाएं मिली दुरस्त

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के मार्गदर्शन में जिला कारागार कानपुर देहात में निरुद्ध बंदियों को विधिक जानकारी देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के द्वारा जिला कारागार परिसर में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया इससे पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की माननीया सचिव श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव ने जिला कारागार कानपुर देहात का भ्रमण करके यहां की विभिन्न व्यवस्थाओं का काफी बारीकी से जायजा लिया एवं यहां निरुद्ध किशोर वयस्क पुरुष एवं महिला बंदियों से विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने सीधा संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं को सुना तत्पश्चाप उन्होंने जिला कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए मालूम हो कि  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के माननीय अध्यक्ष/माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविंद्र सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की माननीया सचिव श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आकस्मिक रूप से जिला कारागार पहुंचकर यहां की खान-पान व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, आदि के अलावा जेल मैनुअल के मुताबिक अन्य व्यवस्थाओं का जिला कारागार का भ्रमण करके काफी बारीकी से जायजा लिया इस दौरान डीएलएसए की सचिव ने जिला कारागार की सभी व्यवस्थाएं बेहतरीन मिलने पर एवं यहां निरुद्ध बन्दियों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न किए जाने पर जिला कारागार के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जेलर डॉक्टर विजय कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर डॉक्टर राजेश कुमार, एवं कारागार के चिकित्सक एवं शिक्षक की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए यहां निरीक्षण के दौरान मिली बेहतरीन व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला कारागार के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तत्पश्चाप डीएलएसए की सचिव ने जिला कारागार परिसर में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन करके जिला कारागार में किशोर, वयस्क पुरुष तथा महिला बंदियों को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारियां दे कर करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मिलने वाली कानूनी सहायता के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कारागार कानपुर देहात के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जेलर डॉक्टर विजय कुमार पांडे विजयलक्ष्मी डिप्टी जेलर डॉक्टर राजेश कुमार, अधिवक्ता मंजू लता गुप्ता, अधिवक्ता आशीष शुक्ला एवं डीएलएसए के कर्मचारी पुष्पेंद्र कुमार के अलावा जिला कारागार के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों कथा जिला कारागार के चिकित्सक एवं शिक्षक तथा बंदी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *