आयुष्मान कार्ड व फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने का निर्देश-बैठक में मंडलायुक्त ने प्रगति की किया समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

Share

सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान कार्ड एवं फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों योजनाएं जनकल्याण से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण पहल हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।read more:https://khabarentertainment.in/three-day-training-of-the-first-batch-of-field-trainers-for-census-2027-begins/  उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, कोटेदार, आशा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाई गई, तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने निर्देशित किया कि प्रगति की नियमित समीक्षा कर कार्य में तेजी लाई जाए। फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने इस कार्य में भी तेजी लाने और किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *