सोनभद्र। मंडलायुक्त मिर्जापुर राजेश प्रकाश ने विकास भवन प्रांगण में सोन प्रेरणा कैफे का शुभारंभ फीता काट कर किया। सोन प्रेरणा कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन सेमरके द्वारा किया जाएगा। आजीविका मिशन के आर्थिक सहयोग से प्रेरणा कैफे का निर्माण कराया गया है, जहां पर समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजन तथा समूहों के उत्पाद भेजे जाएंगे।read more :https://khabarentertainment.in/businessman-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-mourning-prevails/ 1700 वर्ग फुट में बने कैफे में विशेष तरह के व्यंजन भी उपलब्ध होंगे, जिसमें मक्के की रोटी, सरसों का साग, सम की रोटी, पौधों के बिस्किट एवं अन्य प्रकार के मिलेट्स फूड यहां पर खाने को मिलेंगे।साथ ही विभिन्न तरह के जो उत्पाद अचार, पापड़, चिप्स, बड़ी, मसाले आदि जो वस्तुएं बनाई जा रही हैं, वह भी यहां पर स्टोर में बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान डीएम बीएन सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, एनआरएलएम से डीएमएम एमजी रवि सोनभद्र आदि लोग मौजूद रहे। सोन प्रेरणा कैफे के शुभारंभ से महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। इस कैफे के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों को शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होगा।