मिर्जापुर। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मण्डल व जनपदवासियों को होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। आयुक्त ने संदेश में कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे व मेल मिलाप का त्योहार है। सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से यह त्योहार मनाए। जिलाधिकारी पवन पवन कुमार गंगवार ने जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने अपील की। उन्होंने कहा होली मात्र रंगों का त्योहार नहीं, अपितु सामाजिक सौहार्द व एकता का भी प्रतीक है, जनपदवासी होलि त्योहार को आपसी मेलजोल व भाईचारा एवं परंपरागत व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। होली पर डीजे साउंड आदि तेज ध्वनि वाले यंत्र न बजाएं। होली में हुल्लड़बाजी, अश्लील हरकत करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जनपद में त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को मजिस्ट्रेट व अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है, त्योहार में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।