अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित जिलाधिकारी 

Share
हापुड- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्तिकरण, महिलाओ के लिए रोजगार, सम्मान के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सजीव प्रसारण एस0एस0वी0 पी0 जी0 कॉलेज सभागार, हापुड़ में किया गया। कार्यक्रम में मा0 रेखा नगर  जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष मा0 कविता माधरे जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 08 महिला लाभार्थी को जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद अपनी बच्चियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रही हैं ऐसी महिलाओं को कन्या अभिभावक सम्मान के रूप में 25000 चेक एवं 30 ऐसी महिलाएं जिन्होंने बच्चियों को जन्म दिया है को पोषण किट वितरण किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों  में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मोनिका सिंह एडीएम, इला प्रकाश एसडीएम सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार हापुड़, स्मिता सिंह जिला प्रोबेशन अधिकार तथा जनपद की सभी महिला अधिकारी मौजूद रही। महिला कल्याण विभाग से मनीष द्विवेदी, अमित कुमार, दीपक कुमार,रविंद्र कुमार, नेहा त्यागी, रिंकू, राकेश, सोनिया,रविता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *