ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन को रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश
ग्राम अजीजपुर में प्रस्तावित वाटर म्यूजियम के लिए चिन्हित भूमि को सिंचाई विभाग से परिषद को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश
मथुरा।वृंदावन में गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी परिसर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की अष्टम बोर्ड बैठक हुई संपन्न। बैठक में सर्वप्रथम स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह वृंदावन, गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृन्दावन, मुक्ताकाशीय मंच वृन्दावन, मीराबाई अतिथि गृह वृन्दावन तथा पर्यटन थाना व आवासीय परिसर की वीडियो दिखाई गई।बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 22 अक्टूबर 2024 को सम्पन्न सातवीं बैठक में लिये गये निर्णयों की पुष्टि की गई। उक्त के सम्बन्ध में किसी भी माननीय सदस्य द्वारा कोई टिप्पणी/मन्तव्य प्रस्तुत नहीं किया गया है, अत: सातवीं बैठक का कार्यवृत्त परिषद की पुष्टि हेतु प्रस्तुत किया गया।माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बैठक में मथुरा वृंदावन रेल मार्ग के 11.80 किलोमीटर लंबे ट्रैक को फोरलेन मार्ग में विकसित करने के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए लोक निर्माण विभाग, ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन को रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर भूमि अथवा भूमि मूल्य से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने रेपिड ट्रांजिट सिस्टम की व्यवहारिकता का अध्ययन करने को कहा। इसके अलावा छाता क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर में प्रस्तावित वाटर म्यूजियम के लिए चिन्हित भूमि को सिंचाई विभाग से परिषद को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/complaint-of-illegal-felling-of-green-mango-trees-in-belhara/ बैठक में बृज 84 कोस परिक्रमा की अंतर्वेदी एवं बहिर्वेदी परिक्रमा के संबंध में निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य की डीपीआर बनवाए तथा उत्तर प्रदेश में कार्य प्रारंभ कराए। बैठक में जनपद मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में 09 कुण्डों के पुनर्जीवन हेतु नीरी द्वारा तैयार की गई डी0पी0आर0 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया।मथुरा जनपद के वनों से प्रोसोपिस ज्यूलीफ्लोरा को हटाकर ब्रज क्षेत्र के पेड़ों की प्रतिस्थापना कराने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि एक्सपर्ट टीम के साथ समीक्षा करते हुए कार्ययोजना बनाई जाए, जिसमें क्षेत्र के खारे पानी के अनुसार पेड़ो का चिन्हीकरण किया जाए। मा0 मुख्यमंत्री जी ने ब्रज में 36 वनों के इको-रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए आगामी वर्षा ऋतु में वन महोत्सव के दौरान व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अभियान में जल संरक्षण, खारे पानी के उपचार और जनसहभागिता को भी शामिल करने पर बल दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण से पूर्व जल संरक्षण के कार्य को संपादित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि वन विभाग को उक्त कार्य हेतु नोडल विभाग नामित किया जाए तथा वन महोत्सव के अन्तर्गत अभियान चलाकर उक्त कार्य को पूर्ण किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/complaint-of-illegal-felling-of-green-mango-trees-in-belhara/ बैठक में विगत पाँच वर्ष पूर्व में जीर्णोद्धारित कुण्डों के रखरखाव, मरम्मत आदि के लिये परियोजना बनाये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। मथुरा, वृन्दावन एवं गोवर्धन में पार्किंग हेतु भूमि अधिग्रहण/ क्रय करने के संबंध में निर्देशित किया गया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद उक्त जमीनों को क्रय करे। माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जाए तथा उनका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाए। मथुरा में सिंचाई विभाग की भूमि पर प्रस्तावित परियोजनाओं की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन के संबंध में अवगत कराया गया। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सौभरि वन में फलदार वृक्ष लगाए।बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि मथुरा में सर्किट हाउस का कार्य चल रहा है। वृन्दावन, मथुरा, गोकुल को जोड़ते हुए यमुना नदी पर जलमार्ग विकसित किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया कि पीपीपी मॉडल पर क्रूज और नौका संचालन शुरू किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/complaint-of-illegal-felling-of-green-mango-trees-in-belhara/बैठक में जनपद मथुरा में वृन्दावन के विभिन्न मार्गों पर प्रस्तावित रोपवे विकसित किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। परिषद में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति के संबंध में अवगत कराया गया कि उक्त नियुक्ति हो गई है। गोवर्धन स्थित परासौली में सूरदास ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना / संचालन के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि कमिटी को शीघ्र नामित करे तथा कार्मिकों की तैनाती की जाए। ग्राम बेगमपुर में 12 हेक्टेयर क्षेत्रफल की पार्किंग, पार्किंग स्थल से श्री बॉके बिहारी जी मंदिर तक 1.50 कि.मी. लम्बी डेडीकेटिड एलीवेटिड रोड के निर्माण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।जनपद मथुरा में ब्रज क्षेत्र में विकास धर्मार्थ कार्य विभाग के बजट से कार्य कराये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि उक्त कार्यों हेतु माननीय जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव अवश्य ले।बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि वर्ष 2018-19 से वर्ष 2025-26 (फरवरी 2026) तक कुल 160 स्वीकृत परियोजनाओं में से 111 परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई है, 34 प्रगतिशील है, 04 अनारम्भ है तथा 11 निरस्त/ ड्रॉप कर दी गई है।माननीय मुख्यमंत्री जी को विजन प्लान के संबंध में अवगत कराया है कि विजन प्लान के अंतर्गत 239 प्लान है, जिसमें 101 अल्प कालीन, 73 मध्य कालीन तथा 65 दीर्घ कालीन प्लान किए गए है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूछा कि क्या उक्त प्लान हेतु फंड का एलोकेशन किया गया है, जिसपर अवगत कराया गया को विभिन्न विभागों द्वारा फंड एलोकेट किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि उक्त कार्यों को सभी विभाग समन्वय के साथ पूर्ण कराए। बार बार सड़क मार्गों को क्षतिग्रस्त न किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/complaint-of-illegal-felling-of-green-mango-trees-in-belhara/ बैठक में परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रुपए 11250 लाख की 12 परियोजनाएं प्रस्तावित हेतु रखी गई। जनपद मथुरा में ब्रज क्षेत्र में धर्मार्थ कार्य विभाग के बजट से वर्ष 2025-26 में कार्य कराए जाने हेतु रुपये 9093 लाख की 19 परियोजनाएं अनुमोदन हेतु प्रेषित की गई।माननीय मुख्यमंत्री जी ने बैठक में निर्देश दिए नगर विकास विभाग, गृह विभाग एवं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद समन्वय स्थापित करते हुए वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि बलदेव स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को दे दिए जाए।माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता बृज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों को भी संपादित करेंगे। उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद में ब्रज क्षेत्र के समन्वित विकास, पर्यटन एवं विरासत से सम्बन्धित विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के सत्त अनुश्रवण, टेक्नीकल सपोर्ट एवं पोर्टल आदि हैण्डिल करने के लिए 5+2 सदस्यीय दक्ष प्रोफेशनल्स की प्रोजेक्ट मेनेजमेंट यूनिट गठित करने के सम्बन्ध में स्वीकृति प्रदान की।उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विकास कार्यों हेतु रुपये 25900 लाख की 15 परियोजनाएं अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गई, जिनकी स्वीकृति प्रदान की गई तथा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गए कि उक्त कार्य को तेजी से कराया जाए।read more:https://pahaltoday.com/complaint-of-illegal-felling-of-green-mango-trees-in-belhara/ संस्कृति विभाग की “स्मारक मित्र” योजना की तर्ज पर “तीर्थ मित्र” योजना प्रचालित कर उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पूर्ण परियोजनाओं को अग्रिम अनुरक्षण हेतु दिये जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि तीर्थ मित्र द्वारा स्मारकों का व्यावसायिक उपयोग न किया जाए। श्रद्धालुओं से टिकट न लिया जाए।बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की राया अर्बन सेंटर की महायोजना व हेरिटेज सिटी परियोजना का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्गों पर लाइटिंग, जनसुविधाएं, साफ-सफाई आदि को बेहतर किया जाएं। बस स्टेशन, पार्किंग, परिक्रमा मार्ग पर उत्कृष्ट साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता के साथ साथ सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। समस्त परिक्रमा मार्गों पर पुलिस की गश्त एवं गाडिय़ों को पेट्रोलिंग बढ़ाए। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी सुनिश्चित करें तथा चैन स्नेचिंग एवं मोबाइल चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग की सुविधाओं को बढ़ाया जाए, यात्रियों हेतु पर्याप्त जनसुविधाएं विकसित की जाए, यात्री हेतु सुविधा बढ़ाई जाए तथा यातायात प्रबंधन में कार्य किया जाए।read more :https://pahaltoday.com/complaint-of-illegal-felling-of-green-mango-trees-in-belhara/ बैठक के अंत में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल द्वारा प्रस्तुत डोनेशन मैनेजमेंट डिजिटल सिस्टम का माननीय मुख्यमंत्री जी ने शुभारंभ किया।बैठक में मा0 मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, मा0 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति ठा0 श्री जयवीर सिंह जी, मा0 मंत्री जी, बेसिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जी, मा0 सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी, मा0 राज्यसभा सांसद श्री तेजवीर सिंह जी, मा0 महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किशन सिंह चौधरी जी, मा0 सदस्य विधान परिषद् श्री ओम प्रकाश सिंह जी, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री योगेश नौहवार जी, मा0 विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी, मा0 विधायक मांट श्री राजेश चौधरी जी, मा0 विधायक गोवर्धन श्री मेघश्याम सिंह जी उपस्थित रहे।बैठक में श्री शैलजा कान्त मिश्र, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपाध्यक्ष, श्री अवनीश अवस्थी, माननीय मुख्यमंत्री सलाहकार, श्री अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, श्री भवानी सिंह खंगरौत, सचिव वित्त विभाग, श्रीमती किंजल सिंह, आयुक्त परिवहन, श्रीमति वी. हेकाली झिमोमी, प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, श्री अजय चौहान, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, महानिरीक्षक पुलिस आगरा परिक्षेत्र आगरा, डॉ. बलकार सिंह, निदेशक आवास बंधु एवं सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन, श्री अनुज झा, निदेशक नगर विकास, श्री नगेन्द्र प्रताप, आयुक्त आगरा मण्डल आगरा, श्री कृष्ण मोहन, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, श्री राकेश कुमार सिंह, मुख्य कार्य पालक अधिकारी, यीडा, नोएडा, श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, उप महानिरीक्षक, पुलिस आगरा परिक्षेत्र आगरा, श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी मथुरा, श्री श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, श्री जगप्रवेश, नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा-वृन्दावन, श्री गगन गोयल, मंडलीय रेल प्रबंधक आगरा, श्री बी.एस. पटेल, डीएफओ मथुरा, श्रीमती लक्ष्मी एन, उपाध्यक्ष मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, श्री सूरज पटेल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपस्थित रहे।