अमेठी। क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कालिका धाम में गुरुवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह के साथ परिवार सहित मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।पूजन के उपरांत सभी ने मां कालिका की भव्य आरती में भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मां के चरणों में सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। देवेन्द्र प्रताप सिंह व डॉ. अमीता सिंह ने भी जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर शिवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, परविंद्र प्रताप सिंह बड़कऊ सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और श्रद्धा भाव से आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आस्था के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।