श्रावस्ती। जिला पंचायत, श्रावस्ती की बैठक शनिवार को अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत के सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य विषय वर्ष 2026-27 के दौरान जिला पंचायत श्रावस्ती द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों की कार्य योजना थी। बैठक में अधिकारियों के साथ विद्युत, जल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विषयों पर चर्चा हुई तथा जन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/holika-dahan-took-place-on-monday-due-to-lunar-eclipse/
इसके साथ ही अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि जनप्रनिधियों से बात करते समय सामान्य शिष्टाचार का अनुपालन सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग के 14 उपकेन्द्रों व 3 ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण के विषय पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान करते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सम्पर्क किया जाए, ताकि आम जनता की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी राम निहोर प्रसाद ने किया। बैठक में डीडीओ राम समझ, प्रभारी डीपीआरओ श्रावस्ती, एई लोक निर्माण विभाग, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीएसए अजय कुमार, जल निगम, विद्युत विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिला मंत्री अरुण पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष सिरसिया राजकुमार यादव, मण्डल अध्यक्ष अंकित निषाद, मण्डल अध्यक्ष वीरू श्रीवास्तव मौजूद रहे।