विज्ञान के साथ नैतिकता होना ही विकास अनिवार्यता: साकेन्द्र

Share

बाराबंकी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब बाराबंकी के तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तहसील फतेहपुर के वारिस चिल्ड्रेन्स एकेडेमी इण्टर कालेज में किया गया। जिसमें महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी वी रमन के विज्ञान के कार्यों, योगदान एवं रमन प्रभाव पर  विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान तथा विद्यार्थियों के मध्य भाषण, पोस्टर, तथा  विज्ञान रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज सबसे बड़ा चुनौती विज्ञान के साथ नैतिकता का समावेश करना है। विज्ञान बिना नैतिक मूल्यों के मानवता के लिए सार्थक नहीं हो सकता है। विद्यालय के प्रबंधक विजय आनन्द बाजपेयी ने  अतिथियों का स्वागत करते हुए यह भी कहा कि विद्यार्थियों में खोज की प्रवृत्ति का जागृत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विज्ञान समझने के लिए तर्क का होना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब समन्वयक आशीष पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों एवं आम जनमानस में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन करना एवं उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम)में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित भी किया।read more:https://pahaltoday.com/young-man-brutally-murdered-by-slitting-his-throat-chaos-in-the-house/  कार्यक्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आचार्य श्री चन्द्र देव इं० कालेज की छात्रा समीक्षा श्रीवास्तव ने प्रथम, युगान्तर इण्टर कालेज, फतेहपुर की छात्रा वंशिका पटेल को द्वितीय एवं नेशनल इण्टर कालेज फतेहपुर के अभिषेक श्रीवास्तव को तृतीय स्थान मिला। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में युगान्तर इण्टर कॉलेज फतेहपुर की अन्वेषा वर्मा को प्रथम, वारिस चिल्ड्रेन्स एकेडेमी इण्टर कालेज, फतेहपुर की सुष्मिता ने द्वितीय स्थान, आचार्य श्री चन्द्र देव इण्टर कालेज की ममता सिंह ने तृतीय, जबकि सात्वना पुरस्कार जूबा अंसारी आजाद इंडस्ट्रियल इण्टर कालेज, रागिनी जीजीआईसी फतेहपुर ने प्राप्त किया। विज्ञान रंगोली प्रतियोगिता में वारिस चिल्ड्रेन्स एकेडेमी इण्टर कालेज को प्रथम, जीजीआईसी फतेहपुर को द्वितीय एवं सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कालेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक जिला विज्ञान क्लब आशीष पाठक ने किया। सभी अतिथियों के प्रति विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश शुक्ला ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर जीजीआईसी फतेहपुर की प्रिंसिपल श्रीमती पूनम, इस मौके पर स्काउट गाइड डॉ राम कुमार गिरि, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र पाण्डेय, कमलेश शुक्ला, आशुतोष वर्मा, हेमन्त दास, वीरेन्द्र वर्मा, अंशुमान मिश्रा, शिशिर मिहिर, सौरभ श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, गिरीन्द्र नाथ मिश्र, कुलदीप कुमार, रीनू वर्मा, अनिल वर्मा, सुशील पाठक, आयुष्मती, रवि मिश्र, अमित कुमार सहित अनेक प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *