जखनिया बाजार में सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण की उठी मांग, व्यापारियों ने अधिकारियों को कराया स्थलीय निरीक्षण

Share
Kamlesh Yadav:गाजीपुर जखनिया। स्थानीय बाजार में निर्माणाधीन सड़क, पथ-वे और अधूरी नालियों को लेकर व्यापारियों में बढ़ती चिंता के बीच भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा और व्यापारी नेता अशोक गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष कुमार को जखनिया बुलाकर मौके का निरीक्षण कराया।निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने अधिकारियों को बाजार की मुख्य सड़क, पथ-वे और अधूरी नालियों की स्थिति दिखाते हुए बताया कि जब तक जखनिया में नालियों का पूर्ण निर्माण नहीं होगा, तब तक सड़क कितनी भी मजबूत क्यों न बना दी जाए, वह जल्दी खराब हो जाएगी।read more:https://khabarentertainment.in/uncontrolled-coal-laden-truck-collides-with-a-parked-roller-driver-seriously-injured/  उन्होंने कहा कि जखनिया बाजार की सबसे बड़ी समस्या पानी के निकास की है। यदि निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो सड़क निर्माण का कोई लाभ नहीं होगा।व्यापारियों ने यह भी आशंका जताई कि जिस प्रकार से ठेकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है, उससे नाली निर्माण अधूरा रह जाने की संभावना बनी हुई है। इस पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने सहायक अभियंता सुभाष कुमार और अवर अभियंता राजेश कुमार से कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए स्पष्ट कहा कि बिना नाली निर्माण के जखनिया में सड़क निर्माण को पूर्ण नहीं माना जाएगा। यदि ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही की गई तो इसकी शिकायत उच्च स्तर तक की जाएगी।इस पर सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जखनिया में जो भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है, वह मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण के साथ-साथ नालियों का निर्माण भी पूरा कराया जाएगा और इंटरलॉकिंग के साथ बेहतर सड़क तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *