भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग

Share
लखनऊ: आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक गोधूलीपुरम स्थित हरिदास धाम के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने की। बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
अध्यक्षता करते हुए ल अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उनके जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, जिससे समाज के सभी वर्ग उनके आदर्शों को समझ सकें और उन्हें अपनाने का अवसर मिले।इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के उपाध्यक्ष आचार्य आनंदबल्लभ गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अवकाश हुआ करता था, लेकिन वर्तमान समय में यह परंपरा समाप्त होती जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के दिन को पुनः राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।बैठक के अंत में अति शीघ्र जिलाधिकारी से मिलकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने की घोषणा की। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी विमल चैतन्य, अखिलेश तिवारी, अविनाश शर्मा, प्रिंस गौड़, कुमकुम अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *