डीएवी के विद्यार्थियों को मिला अग्नि शमन प्रशिक्षण

Share

बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीआईएसएफ अग्नि शमन विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक फायर परमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल फायर अशोक कुमार, कांस्टेबल के.सी. बेहरा एवं कांस्टेबल डीसीपीओ भूप सिंह ने छात्रों को आग से बचाव और उसे नियंत्रित करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अग्नि शमन के उपकरणों के उपयोग का व्यवहारिक ज्ञान भी कराया गया।
फायर एक्सटिंग्यूशर के संचालन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने स्वयं फायर एक्सटिंग्यूशर का उपयोग कर आग बुझाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उपनिरीक्षक परमजीत सिंह ने आग के चार प्रकार ए, बी, सी एवं डी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अलग-अलग प्रकार की आग को बुझाने के लिए अलग-अलग उपकरणों का प्रयोग आवश्यक होता है। उन्होंने घास-फूस, पेट्रोल, मिट्टी तेल, एलपीजी गैस एवं विद्युत आग को बुझाने के सुरक्षित और प्रभावी तरीकों का प्रदर्शन भी किया। इस प्रशिक्षण में एनसीसी कैडेट्स अंजली सिंह, खुशबू, अथर्व प्रताप सिंह, अभय मिश्रा, ध्रुव वत्स सहित प्रकृति श्रीवास्तव, रितांशु गुप्ता, मोहित, प्रतीक, आयुष सेठ, सूरज, लव कुमार, आशीष, ऋषि शर्मा, अदिति यादव, अल्फिया, खुशबू पाल, समृद्धि सिंह, मो. आबीर, अरशद रजा, नुमान अख्तर आदि विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में कक्षा 3 से 12 तक के सभी विद्यार्थी शामिल रहे। अंत में प्राचार्य राजकुमार ने सीआईएसएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आपात स्थितियों से निपटने की समझ विकसित होती है। डॉ. आर.के. झा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *