पहली वर्षगांठ पर झूम उठा डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां 

Share
गाजीपुर जखनिया ।डॉ. अमृत लाल इशरत मेमोरियल सनबीम स्कूल एंड हॉस्टल, जखनिया में विद्यालय की प्रथम वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। “Anniversary Celebration” के तहत आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बच्चों ने नृत्य, गीत और विविध मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भाषण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।इस अवसर को और खास बनाते हुए विद्यालय की डायरेक्टर रुबीना खान ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और अपने हाथों से उन्हें केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। यह भावुक और आत्मीय क्षण उपस्थित सभी लोगों के लिए यादगार बन गया।विद्यालय प्रशासन ने एक वर्ष की सफल यात्रा पर संतोष व्यक्त करते हुए अभिभावकों, छात्रों और समस्त स्टाफ का आभार जताया तथा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम का समापन उल्लास और उमंग के वातावरण में हुआ, जहां बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेते हुए इस खास दिन को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *