साइबर जागरूकता अभियान: ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए थाना अध्यक्ष मेहदावल
मेहदावल, संत कबीर नगर। साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर सेल टीम के साथ थाना अध्यक्ष मेहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम सभा करमैनी में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए जागरूक किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक मेहदावल ने अपनी टीम के साथ चौपाल लगाकर उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों एवं आमजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम/डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई एवं डिजिटल वॉलेट से होने वाली धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओएलएक्स ठगी, फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सएप-फेसबुक हैकिंग, बारकोड फ्रॉड, हनी ट्रैप, सिम स्वैपिंग, बायोमेट्रिक फ्रॉड, फोन कॉल के माध्यम से ठगी, पॉलिसी-चिटफंड-लॉटरी के नाम पर होने वाली ठगी तथा ऑनलाइन खरीद-फरोख्त से जुड़े अपराधों के संबंध में लोगों को सतर्क किया गया।थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “साइबर अपराध एक गंभीर समस्या है, और हमें इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। हमें अपने व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे, जैसे कि मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना, अनजान लिंक्स पर क्लिक न करना, और अपने बैंक खातों की नियमित जांच करना।” उन्होंने आगे कहा, “यदि आपको कोई साइबर अपराध का सामना करना पड़ता है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। हमारी साइबर सेल टीम आपके साथ है और आपकी मदद के लिए तैयार है।” इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए पुलिस की पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। इस अवसर पर साइबर सेल टीम के सदस्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सहाय, संपादक पीएन पाण्डेय, चौकी प्रभारी बनकसिया विनोद कुमार सिंह, नमन सिंह , करन शाही , अमर जीत,दुर्गेश यादव , बद्री प्रसाद , सतीश , श्रीराम , शिव सहाय , राजेश, छविंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।