भदोही। ईद का पर्व एक दम नजदीक होने की वजह से नगर के सभी ईदगाह की साफ-सफाई अभियान नगर पालिका द्वारा शुरू कर दी गई है। इस सम्बंध में चेयरमैन नरगिस अतहर ने नगर पालिका परिषद के सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया गया था कि ईद के पर्व को देखते हुए नगर के सभी ईदगाह व मस्जिदों के आस-पास तथा उन सभी मार्गो को भी जो ईदगाह की तरफ जाते हैं उन्हें साफ-सफाई कर तथा चुने के छिड़काव कर बेहतर किया जाए ताकि नमाजियों को कोई परेशानी न उठानी पड़े। चेयरमैन नरगिस अतहर के दिशा-निर्देश मिलते ही नगर पालिका परिषद भदोही का सफाई अमला पूरी तरह से जुट गया और ईदगाह की सफाई युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई। चेयरमैन नरगिस अतहर के दिशा-निर्देशन में सभासद पति एवं वरिष्ठ समाजसेवी सेराज अंसारी ने अपने वार्ड के हाजी फरीदन तालाब ईदगाह में साफ-सफाई का काम जोरो पर शुरू करा दी है। श्री अंसारी ने कहा ईदगाह में काफी घास-फूस उग आए थे जिन्हें सफाई कर्मियों का गैंग लगावा कर उसे चुस्त-दुरुस्त कराया जा रहा है। कहा अभी ईद पर्व सम्भवतः दो दिन बाकी है समय रहते उसे साफ करा दी जाएगी। श्री अंसारी ने कहा जैसा कि चेयरमैन नरगिस अतहर का फरमान है कि ईदगाह के अंदर सफाई तथा उनके मार्गो की सफाई कर चुने का छिड़काव लाजमी है ठीक उसी तरह कार्य किया जा रहा है।