सभासद विनोद तोमर  बनाए गए ब्रांड एंबेसडर

Share
 स्योहारा l नगर पालिका परिषद ने बार्ड न. 24 से सभासद विनोद तोमर को स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रमाण पत्र देकर ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।  स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी  वीरेंद्र पाल सिंह द्वारा लोकल ब्रांड एंबेसडर विनोद तोमर को बनाया गया। स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए लोकल ब्रांड एंबेसडर के लिए पालिका चेयरमैन और पालिका अधिशासी अधिकारी  वीरेंद्र पाल सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर  नगर के सभी वार्डों में से वार्ड नंबर 24 में किए गए कार्यों को देखते हुए  विनोद तोमर को ब्रांड एंबेसडर  बनाए जाने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की।  बता‌ दें कि सभासद विनोद तोमर एक वर्ष के  कार्यकाल अपने वार्ड के अंदर पांच सड़क,  आठ चैनल,  खम्बो  पर लाइटे व फोगिंग और वार्ड  की सभी गली मोहल्लों  सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। विनोद तोमर  ने बताया कि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी  है। उसको हर हाल में पूरा कराने के लिए अहम भूमिका निभाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *