बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर कांगे्रसियों ने किया प्रदर्शन

Share

सोनभद्र। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद के रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सीडीओ कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करते हुए सभा आयोजित की। सभा में वक्ताओं ने एक स्वर में रोजगार सेवकों एवं मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान रामराज सिंह गोंड ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मजदूरों के हक और अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। समय पर मजदूरी का भुगतान न होने से श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं राजीव त्रिपाठी ने कहा कि यदि शीघ्र ही रोजगार सेवकों के मानदेय और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया, तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान बृजेश तिवारी, राजबली पांडे, कन्हैयालाल पांडे, आशुतोष दुबे, बाबूलाल पानिका, राहुल पटेल, लल्लू राम पांडे, आशीष कुमार सिंह, पंकज मिश्रा, राहुल जैन, श्रीकांत मिश्रा, प्रदीप चैहान, मंजू देवी, स्वतंत्र साहनी, तामेश्वर तिवारी, दया राम प्रजापति सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *