हिमांता बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

Share

ललितपुर।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बयानों और नीतियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि इससे देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को ठेस पहुंच रही है।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता डॉ. दयाराम रजक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के प्रमुख स्थल घंटाघर चौराहे पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी आगे भी इसी तरह आंदोलन करती रहेगी।प्रदर्शन में जसपाल सिंह (प्रभारी मनरेगा), हरीबाबू शर्मा (पूर्व नगर अध्यक्ष), डॉ. खेमचंद वर्मा (महासचिव, चिकित्सा प्रकोष्ठ), ब्लॉक अध्यक्ष सुशील रजक, साहब सिंह (दलपतपुर मड़ावरा), बृजेश शांडिल्य (तालबेहट), रामदेवी विश्वकर्मा, राजा राजपाल सिंह, खलक सिंह राजपूत, शिशुपाल सिंह लोधी, सोहन सिंह लोधी, संतोष राय, भगीरथ विश्वकर्मा, शिशुपाल नामदेव, प्रकाश लोधी, मोनू सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *