यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने को सीओ ट्रैफिक ने की समीक्षा बैठक

Share

सोनभद्र। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को क्षेत्राधिकारी यातायात डा चारु द्विवेदी ने पुलिस लाइन के सभागार में संबंधित पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान बैठक में उपस्थित यातायात निरीक्षक, सभी यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) तथा रॉबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल और बभनी थानों की सीसी टीम के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यातायात प्रबंधन, प्रवर्तन कार्रवाई, सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीओ ट्रैफिक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही आमजन को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि सोनभद्र में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुचारू यातायात सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *