शिकारपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
तहसील के पास हेलीपैड और सभा स्थल बनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने किया निरीक्षण भारी भीड़ जुटने की उम्मीद। सीओ शोभित कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के किये जा रहे है पुख्ता इंतजाम।शिकारपुर(बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शिकारपुर में पहुंचेंगे। सभा स्थल और हेलीपैड मेरठ बदायूं हाईवे स्थित तहसील के पास ही तैयार किया गया है। योगी आदित्यनाथ यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे इसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। और रैली के लिए तैयारी में जुटे हैं।शुक्रवार को तहसील स्थित एक मैदान में लोकसभा प्रत्याशी सांसद डॉक्टर भोला सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पंडाल के पास में ही हेलीपैड तैयार किया गया है। साथ ही जनपद भर से बसों और कारों के द्वारा कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। इसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान की ओर से तैयारी पूरी की गई है। देर शाम शिकारपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई और सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आग्रह किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि करीब 12.00 बजे योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरेगा। वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग, शिव कुमार शर्मा पंकज शर्मा वीरेंद्र कुमार गर्ग मोहित शर्मा हितेश शर्मा, दीपक सैनी ओम दत्त शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, प्रशांत विश्वास, गौरव शर्मा आदि रहे। रूट परिवर्तन*कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आज कुछ रूटों में परिवर्तन किया गया हैं जैसे बदायूं, मुरादाबाद, बरेली नरौरा से मेरठ, गाजियाबाद दिल्ली जाने वाले वाहन दौलतपुर, जहांगीराबाद, स्याना अड्डा होते हुए बुलंदशहर और बदायूं, नरौरा डिबाई, जाने वाले वाहन बुलंदशहर के स्याना अड्डा से जहांगीराबाद से दौलतपुर होते हुए डिबाई पहुंचेंगे। तथा खुर्जा से जहांगीराबाद जाने वाले वाहन बुलंदशहर के स्याना अड्डा होते हुए जहांगीराबाद पहुंचेंगे और वापसी में जहांगीराबाद से स्याना अड्डा बुलंदशहर होते हुए खुर्जा जाएंगे।