कक्षा 2 की छात्रा ने इंग्लिश इंटरनेशनल प्रतियोगिता मे  19वां स्थान, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

Share
गाजीपुर जखनिया  । क्षेत्र के सदरजहापुर गाव के समाज सेवी मुसाफिर यादव की पोती कुमारी त्रिषा बाराणसी स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 2 की एक होनहार छात्रा ने इंग्लिश इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 19वां रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है।छात्रा की इस सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रा की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बेटी के चयन होने माता पूनम यादव , पिता संजय यादव ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रा के लिए बल्कि पूरे स्कूल के लिए गर्व की बात है । माता पूनम यादव ने कहा कि  ऐसी शैक्षिक वातावरण के लिए दादा मुसाफिर यादव द्वारा मार्गदर्शन दिया गया जिससे इन बच्ची का पठन-पाठन वाराणसी के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल सोना तालाब में किया जा रहा है यह परीक्षा वि ज इंटरनेशनल स्केल बी ई ई  द्वारा ली गई थी। बाराणसी स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 2 की एक होनहार छात्रा ने इंग्लिश इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 19वां रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *