देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों और उल्लास का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता, एकता और आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से भी गहराई से जुड़ी है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों और उल्लास का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता, एकता और आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से भी गहराई से जुड़ी है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।