चौधरी राजेश यादव ने शिवम सिंह यादव को किया सम्मानित

Share
फतेहपुर। जनपद के ग्राम साढ़ो का पुरवा (अहिरन का पुरवा) निवासी प्रतिभाशाली युवा शिवम सिंह यादव, पिता जय सिंह, के एसएससी CGL परीक्षा के माध्यम से आयकर विभाग में कार्यालय अध्यक्ष पद पर चयनित होने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव स्वयं अपनी फतेहपुर टीम के साथ शिवम यादव के आवास पहुंचे और उन्हें राधा-कृष्ण की सुंदर प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूरे वातावरण में खुशी और गौरव का माहौल रहा तथा उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनकी उपलब्धि का स्वागत किया।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/चौधरी राजेश यादव ने कहा कि शिवम सिंह यादव की यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन यदि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी मुकाम दूर नहीं रहता। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिवम से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें।इस अवसर पर शिवम सिंह यादव ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिवम सिंह यादव को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि इस तरह के सम्मान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया, जिसने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ में नरसिंह, भूप सिंह यादव, सत्यम यादव बी डी सी युवा नेता सुरेश सिंह, कुल्लू यादव प्रताप यादव पूर्व सब इंस्पेक्टर जय सिंह यादव शुभम यादव गुड्डू यादव और क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *