नूरपुर। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव चौधरी अजयवीर सिंह एडo के नेतृत्व में रालोद नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली गया। जिसमें मनोज वर्मा, उमेश त्यागी एवं रामपाल सिंह आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव चौo अजयवीर सिंह एडo के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी से मुलाकात कर वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।