आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप विजय पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने बांटी मिठाई

Share

राजीव जायसवाल
बड़हलगंज।भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लेने के बाद पूरे देश में हर्ष का माहौल है, बड़हलगंज में लोगों ने मिठाई बाटा पटाखे फोड़ कर हर्ष जताया।बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। विश्व कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।इस जश्न के माहौल में बड़हलगंज के क्रिकेट प्रेमियों ने भी सहभागिता निभाया और देर रात तक सड़कों पर विजय का जश्न चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के नेतृत्व में चलता रहा।लोगों ने तिरंगा लहरा कर जमकर पटाखे जला खुशी मनाई। यह विजय महेश उमर ने कहा कि यह विजय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार और उत्साहपूर्ण क्षण बन गई है। यह विजय न केवल क्रिकेट जगत के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए एकता और हर्ष का एक बड़ा अवसर है।इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, गंगा शर्मा, राजेश उमर, डॉ बी बी मिश्रा, गिजेश शर्मा, रचित उमर, पवन उमर, अमरनाथ उमर, अश्विनी सोनी, रिंकू शर्मा, पृथ्वी विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, मिथिलेश, शर्मा, दीपक गुप्ता, गोलू,पवन, अवधेश,गोपी, शिवम् उमर, अनुराग शर्मा,गोलू, रजत, आदित्य, सक्षम, साहिल, अंश, अमन, अभी उमर, कान्हा, वेद, पुनीत, श्रेय जायसवाल, अहमद, मोहम्मद, देव, शिवा, सूरज रामप्रवेश जायसवाल, उमेश यादव, हिमांशु गौड़, मनोज निगम, विकास गौड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *