पचेहरी स्कूल में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम, बच्चों को दिए भविष्य के टिप्स

Share
गौरीगंज/अमेठी। श्री कंपोजिट स्कूल पचेहरी में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटक के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए शिक्षा व परिश्रम का महत्व बताया।बच्चों की रुचि जानने के लिए फॉर्म के माध्यम से फीडबैक भी लिया गया, जिससे उनके भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिल सके। कार्यक्रम में एसआरजी अमित मिश्रा, राकेश मिश्रा, आरपी प्रमोद चिंतामणि, सभासद कमलेश कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष विनोद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रमाशंकर यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य रण प्रताप सिंह, विभा कनौजिया, वसुंधरा यादव, नसरीन सिद्दीकी, पिंकी मिश्रा, शिल्पी मिश्रा, सविता, वंदना सिंह, कोमल यादव, विशाल, सिद्धार्थ, रामभरोस व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *