मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात लगभग 10, बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय दूध व्यवसाय की हुई दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना क्षेत्र के लूसा गांव निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि 30 वर्षीय पुत्र सुनील यादव उर्फ चंद्रशेखर यादव सोमवार की शाम दूध लेकर खोवा बनवाने हेतु ददरा पहाड़ी गांव गया हुआ था देर रात दस बजे खोवा लेकर वापस आते समय जैसे ही बघौंड़ा गांव के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे दुर्घटना ग्रस्त होकर बेटा सड़क किनारे खून से लतपथ पड़ा था।राहगीरों की सूचना पर मौके पर बेटे को लेकर राजगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।छोटे भाई अनिल यादव व श्याम मुरारी यादव,है। सुनील की मौत के बाद पत्नी पूनम देवी का रो रो कर बुरा हाल है। पति के आने का इंतजार करते हुए दरवाजे की ओर टकटकी लगाए बिलख रही है। दरवाजे पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ रिश्तेदारों द्वारा पूनम को समझाने का प्रयास किया जाता रहा है। परंतु वह अपने पति के पास अस्पताल जाने की जिद करती रही। वही एक पांच वर्षीय पुत्र आयांश भी है जो परिषदीय विद्यालय लूसा में कक्षा एक का छात्र है। मृतक की मां आशा देवी पुत्र वियोग में अपने किस्मत को कोसती रही। मां की माने तो परिवार के जीवकोपार्जन का एक मात्र सहारा पुत्र सुनील था। जो दूध का व्यवसाय लगभग दस वर्षों से कर परिवार का भरण पोषण करता रहा है। पुत्र की शारीरिक मेहनत ही परिवार का एक मात्र सहारा था। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दूध व्यवसाई की मौत हुई है।