सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बैनर तले ओबरा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिए 11 मार्च को अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक अनपरा के डिबुलगंज स्थित रामलीला मैदान में बुधवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।बैठक की देखरेख जोन प्रभारी सत्यप्रकाश जायसवाल और सह जोन प्रभारी मनोज भारती करेंगे। कार्यक्रम में सेक्टर रेहटा, रेनुसागर, अनपरा, अनपरा बाजार, डिबुलगंज, खजुरा, रणहोर और सिदहवा समेत विभिन्न सेक्टरों के पदाधिकारी, सेक्टर कमेटी, भाईचारा कमेटी, पिछड़ा मोर्चा, विधानसभा कमेटी तथा अन्य संगठनात्मक इकाइयों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।read more:https://pahaltoday.com/as-eid-approaches-markets-become-lively-with-shoppers-thronging-late-into-the-night/ बैठक का मुख्य उद्देश्य बसपा संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर लखनऊ में प्रस्तावित लखनऊ चलो विशाल महारैली को सफल बनाने की रणनीति तय करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी पन्नालाल भारती शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव सत्येंद्र भारती और विधानसभा कोषाध्यक्ष संयमलाल खरवार करेंगे। बैठक के दौरान भाजपा, सपा और कांग्रेस के कई सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बसपा की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। ओबरा विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा ने बताया कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने और आगामी चुनावों की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव भगवती प्रसाद अग्रहरी, जोन प्रभारी कमला सिंह कुशवाहा, अभ्यंत कुमार सिंह, जोन प्रभारी सत्यप्रकाश जायसवाल और पिछड़ा मोर्चा के विधानसभा संयोजक राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव आदि मौजूद रहे।