यूनाइटेड भारत -आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र ओझौली गांव में मंगलवार को दिन में लगभग 11बजे हाई स्कूल परीक्षा दिलाकर लौट रहे भाई की सड़क हादसा में मौत हो गई और परीक्षार्थिनी बहन गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल बहन को उपचार कराने को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया।मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरांव निवासी दिनेश कुमार 22वर्ष पुत्र रवीन्द्र प्रसाद अपनी बहन कामना 18वर्ष को आर एस इन्टर कालेज ओझौली परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने बाइक से गया था। परीक्षा समाप्त हो ने पर वह घर लौट रहे थे। दरियाबाद -ओझौली मार्ग पर पुलिया के पास थ्री व्हीलर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।इस टक्कर में बाइक चला रहा भाई दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और बहन कामना गम्भीर रूप से घायल हो गई।घायल बहन हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में बीच का बताया जाता है जबकि घायल बहन चौथे नम्बर पर सबसे छोटी थी।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।