ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी में शिक्षा के ‘कायाकल्प’ पर मंथन, डीबीटी, निपुण भारत और ऑपरेशन कायाकल्प के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी कार्ययोजना

Share
कायमगंज/फर्रुखाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र कायमगंज में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ. सुरभि रहीं, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष शरद गंगवार ने की।*डीबीटी से बढ़ेगी पारदर्शिता*संगोष्ठी में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग और स्टेशनरी के लिए सरकार द्वारा ₹1200 सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं।खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल ने प्रधानों और अभिभावकों से अपील की कि इस धनराशि का उपयोग केवल बच्चों की शैक्षिक सामग्री खरीदने में ही किया जाए।*निपुण भारत और शारदा कार्यक्रम पर चर्चा*बैठक में निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 3 तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने की कार्ययोजना पर मंथन हुआ। साथ ही शारदा कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल से बाहर रह गए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया।*ऑपरेशन कायाकल्प से बदलेगी स्कूलों की तस्वीर*खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधानों से ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के 19 मानकों को शीघ्र पूरा कराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में डिजिटल क्लासरूम, स्वच्छ पेयजल, टाइलीकरण और अन्य आधुनिक सुविधाओं के विकास से परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता और बेहतर होगी।read more:https://pahaltoday.com/call-for-chalo-ghazipur-resonates-at-pda-chaupal-preparations-underway-to-make-kanshi-ram-jayanti-grand/
*बच्चों की प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण*कार्यक्रम की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय कायमगंज और यूपीएस अताईपुर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंज उठा।
संगोष्ठी का संचालन योगेंद्र सिंह ‘ज्योतिष’ और सुबोध अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर एआरपी अनुराग पाठक, श्यामजी श्रीवास्तव, अश्वनी चतुर्वेदी, मुकेश, अवधेश शुक्ला, जयगोपाल, विक्रांत पाठक सहित ब्लॉक के नोडल शिक्षक, ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के अध्यक्ष मौजूद रहे।*मुख्य बिंदु जिन पर बिराचोपरांत  बनी सहमति*1200 रुपए डीबीटी सहायता: यूनिफॉर्म, बैग और स्टेशनरी के लिए सीधे खातों में राशि।निपुण भारत मिशन: कक्षा 3 तक बुनियादी पढ़ाई-लिखाई और गणित पर जोर।ऑपरेशन कायाकल्प: विद्यालयों में डिजिटल क्लास और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार।शारदा ऐप: स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान और निगरानी आसान। आदि को समझने तथा कार्यरूप में क्रियान्वयन हेतु सहमति बनी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *