फाग की तान और गुलाल की फुहार के बीच भाजपा का होली मिलन संपन्न

Share

मथुरा। ब्रज की पारंपरिक आभा और उत्साह के बीच सोमवार को सौंख रोड स्थित होटल कृष्णा ग्रीन में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रंग, रस और संगठनात्मक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। वहीं पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा जैसे ही ब्रज के लोकस्वर में होली गीत की प्रस्तुति दी, पूरा पंडाल तालियों और उल्लास से गूंज उठा। चंग और ढप की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए तथा गुलाल और पुष्पवर्षा से एक-दूसरे का अभिनंदन किया। विधायक श्री कांत ने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक पारस पार्थ सारथी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा पर चलने का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, गोवर्धन विधायक मेघ श्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर बल दिया। वहीं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाते हैं।पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल पूर्व नगर महामंत्री संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी रामकिशन पाठक चंद्रपाल कुंतल हरिओम शर्मा एडवोकेट महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नितिन चतुर्वेदी अमित पाठक हेमंत खंदौली विजय शर्मा नितिन कौशिक लोकेश निषाद राजूचौधरी हाकिम सिंह टीटू अजय सिंह राजावत सुरेन्द्र सिंह सिरोही लोकेश अग्रवाल प्रकाश गौर एवं आशीषशर्मा आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *