गाजीपुर जमानियां। नगर कस्बा बाजार स्थित मोहल्ला जुनेदपुर में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों व विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री माया सिंह, मंडल महामंत्री राजू पांडे, मनोनीत सभासद सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मोहल्ला जुनेदपुर के सभासद शमीम, वरिष्ठ भाजपा नेता अहमद हसन, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम को मजबूती मिली।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बताया गया कि यह अभियान पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है, जिसके तहत जन-जन तक पहुंचकर संवाद स्थापित किया जा रहा है।मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा की 46 वर्षों की यात्रा, संगठन के विस्तार और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 11 वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, तीन तलाक समाप्त करने, जी-20 की सफल मेजबानी तथा भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने जैसे निर्णय मजबूत नेतृत्व का परिणाम हैं।कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव ने दी।