भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Share
जिगना,मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस सोमवार को जिलेभर में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला एवं मंडल स्तर से लेकर प्रत्येक बूथ पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिला कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे ने अपने संबोधन में जनसंघ से लेकर भाजपा तक की राजनीतिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसकी विचारधारा राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद पर आधारित है।उन्होंने कहा कि 1947 में देश की आजादी के साथ हुआ विभाजन राष्ट्रवाद की समुचित समझ के अभाव का परिणाम था। लोकतंत्र की रक्षा के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई। आपातकाल (1975) के दौरान कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में अहम भूमिका निभाई।गंगासागर दूबे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके कार्यकाल में गरीबों और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गईं।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक गौरव ऊमर ने किया। संगोष्ठी में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, बालेन्दु मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह उर्फ डिंकू सिंह,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी, हेमंत, चिन्तामणि मौर्य, सुनीता शर्मा, इन्द्र कुमार सिंह, उदयभान तिवारी, बैजनाथ प्रजापति, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, स्वामीनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह कुंवर, वीरेंद्र कुमार कोल, विजय सिंह पटेल, संध्या पटेल, रोहित त्रिपाठी, आलोक कुमार सिंह, श्याम सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोज दूबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *