भाजपा के आनंद ने 63807 मतों से दर्ज की जीत

Share

भाजपा के आनंद ने 63807 मतों से दर्ज की जीत

युवा प्रत्याशी ने गठबंधन प्रत्याशी रमेश गौतम को हराया

बहराइच l बहराइच सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद कुमार ने गठबंधन के प्रत्याशी को 63807 मतों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी के जीत दर्ज करने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी मनाया। फूल मालाओं से भाजपा सांसद का स्वागत किया। बहराइच सुरक्षित सीट की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पहले ही राउंड में सपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने बढ़त हासिल की। लेकिन इसके बाद लड़ाई चलती रही। बीच बीच में सपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने भाजपा प्रत्याशी को पीछे भी किया। लेकिन अंत में महसी विधान सभा से मिले 50 हजार से अधिक मतों ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर आनंद गौड़ को संजीवनी दे दिया। भाजपा प्रत्याशी ने कुल 517324 मत हासिल कर 63807 मतों से सपा प्रत्याशी को पराजित कर दिया। वहीं सपा प्रत्याशी को कुल 453517 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी के जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सभी ने युवा सांसद को बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय, अनुसूचति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव सागर गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, राहुल राय समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *